बेगूसरायः बाइक सवारों ने 11 लोगों को मारी गोली, एक की मौत, भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार को घेरा

By अनिल शर्मा | Published: September 14, 2022 09:14 AM2022-09-14T09:14:40+5:302022-09-14T09:37:44+5:30

गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य को जंगल राज में बदलने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है।

Begusarai shooting 11 people one killed Ashwini Choubey Giriraj singh attack Nitish kumar | बेगूसरायः बाइक सवारों ने 11 लोगों को मारी गोली, एक की मौत, भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार को घेरा

बेगूसरायः बाइक सवारों ने 11 लोगों को मारी गोली, एक की मौत, भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार को घेरा

Highlightsबाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार की शाम अलग-अलग जगहों पर 11 लोगों को गोली मार दी।गिरिराज सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं।हमारी टीमों ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है। CCTV की जांच करा रहे हैंः बेगुसराय एसपी योगेंद्र कुमार

पटनाः बेगूसराय में गोलीबारी की घटना को लेकर भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने बिहार में जंगल राज आने की कहते हुए नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। शूटिंग की घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य में लोग, खासकर महिलाएं डरी हुई हैं। अश्विनी चौबे ने कहा कि सत्ता के लालच में CM नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए। बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है। CM को इस्तीफा देना चाहिए।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी है,अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।

बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार की शाम अलग-अलग जगहों पर 11 लोगों को गोली मार दी जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं। बता दें कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे के बाद डीआईजी बेगूसराय सत्य वीर सिंह ने बेगूसराय के एक अस्पताल में सामूहिक गोलीबारी की घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। वहीं बेगुसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि 4 थाना क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर विवेकहीन तरीके से 2 अपराधियों ने गोलियां चलाई। घटना में कुछ लोगों को गोली लगी है। हमारी टीमों ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है। CCTV की जांच करा रहे हैं। अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

Web Title: Begusarai shooting 11 people one killed Ashwini Choubey Giriraj singh attack Nitish kumar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे