एकता और मां शोभा कपूर के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Published: September 28, 2022 02:38 PM2022-09-28T14:38:51+5:302022-09-28T14:40:41+5:30

एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था, जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान हुआ है।

​​​​​​​Begusarai film jitendra daughter Ekta Kapoor and mother Shobha Kapoor Arrest warrant issued court web series army wife | एकता और मां शोभा कपूर के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

ऐसी फिल्म बनाना भारतीय सेना का अपमान है। (file photo)

Highlightsकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।वेब सीरीज पर इसे प्रसारित किया गया। ऐसी फिल्म बनाना भारतीय सेना का अपमान है।

पटनाः फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। दरअसल, बेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर किया गया था। कोर्ट ने इसपर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।

वेब सीरीज में देश के सैनिकों की पत्‍नियों को सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। इसे सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था। बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक  ने बताया कि यह मुकदमा राजीव कुमार की अदालत में चल रहा है।

इसी मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर दोनों के खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था, जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान हुआ है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

वेब सीरीज में दिखाया गया है कि भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं, उनकी अनुपस्थित में उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहना कर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। वेब सीरीज पर इसे प्रसारित किया गया। अधिवक्ता पाठक ने कहा कि वेब सीरीज में जिनको लेकर यह फिल्म बनाया गया है उनकी वजह से ही हम सुरक्षित है।

वो ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब ही अपने घरों में आराम से सोते हैं। उनको लेकर ऐसी फिल्म बनाना भारतीय सेना का अपमान है। इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Web Title: ​​​​​​​Begusarai film jitendra daughter Ekta Kapoor and mother Shobha Kapoor Arrest warrant issued court web series army wife

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे