लाइव न्यूज़ :

Begusarai Crime News: एसएच-55 पर बाइक में टक्कर, दो युवक जिंदा जले, इलाज के दौरान एक और की मौत, दो अन्य सदर अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2024 14:38 IST

Begusarai Crime News: मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी छत्तीस शर्मा एवं सिंघौल थाना क्षेत्र के बागबारा निवासी अरविंद शर्मा के रूप में गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेखते ही देखते बीच सड़क पर आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। तीसरे की पहचान सुमित कुमार के रूप हुईं है।

Begusarai Crime News: बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के समीप बेगूसराय- रोसड़ा एसएच-55 पर हुई दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में आग लगने से दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना के मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि आग इतना भयावह था की लोग कुछ नहीं कर पाएं।

देखते ही देखते बीच सड़क पर आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल एक दूसरे के विपरीत दिशा में आ रहे थे, तभी दोनों में जोरदार टक्कर हुई और देखते ही देखते दोनों मोटरसाइकिल में आग लग गई और आज इतना भयावह था कि मोटरसाइकिल पर चार लोग झुलस गए।

दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। अन्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी छत्तीस शर्मा एवं सिंघौल थाना क्षेत्र के बागबारा निवासी अरविंद शर्मा के रूप में गई है।

जबकि तीसरे की पहचान सुमित कुमार के रूप हुईं है। वहीं घायल की पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित सदर डीएसपी मौजूद थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास