व्हाट्सएप यूज करते वक्त हो जाइए सावधान, छोटी सी चूक से गवां सकते हैं अपनी मेहनत की कमाई

By वैशाली कुमारी | Published: August 29, 2021 02:46 PM2021-08-29T14:46:25+5:302021-08-29T15:32:49+5:30

महिला को तीन लाख से अधिक का चूना लगा है। ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला था, जहां एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के नाम पर कुछ कार्यों को पूरा करके पुरस्कार देने का वादा किया गया था। लेकिन ये एक फ्रॉड लिंक था, और इससे लोगों को चूना लगाने का काम किया जा रहा था।

Be careful while using WhatsApp, a small mistake can cause you to lose your hard earned money | व्हाट्सएप यूज करते वक्त हो जाइए सावधान, छोटी सी चूक से गवां सकते हैं अपनी मेहनत की कमाई

महिला ने बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला था

Highlightsशिकायतकर्ता ने बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला थापुलिस के अनुसार इस जालसाज ने महीला को एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल ने इनाम देने का वादा किया था।

क्या आप व्हाट्सएप यूज करते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो हो जाइए सावधान। दरअसल यहां एक ताजा ठगी मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें महिला को तीन लाख से अधिक का चूना लगा है। ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला था, जहां एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के नाम पर कुछ कार्यों को पूरा करके पुरस्कार देने का वादा किया गया था। लेकिन ये एक फ्रॉड लिंक था, और इससे लोगों को चूना लगाने का काम किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार इस जालसाज ने महीला को एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल ने इनाम देने का वादा किया था। एक अधिकारी ने कहा कि ये एक इंटीरियर डिजाइनर महिला है, जिसने पिछले हफ्ते धोखाधड़ी की शिकायत चारकोप थाने में दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे वॉट्सऐप पर एक लिंक मिला था, जहां एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के नाम पर कुछ कार्यों को पूरा करने पर पुरस्कार देने का वादा किया गया था। लेकिन अंत में उसके साथ धोखाधड़ी हुई और उसके तीन लाख रुपए भी धोखे से उड़ा दिए गए।

कैसे हुई धोखाधड़ी ?

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला जिसपर पर क्लिक करने के बाद, उसे एक यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसे  64 रुपये मिले, जिसके बाद उसे रिचार्जिंग का एक और काम करने के लिए कहा गया, जिसके लिए उसे फिर से कुछ पैसे मिले।

धीरे धीरे उसे और पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया , जिसके बाद महिला ने 3.11 लाख रुपए जमा कर दिए। लेकिन इसके बाद उसे कुछ नहीं मिला और उसके द्वारा जमा किए गए रुपए भी वापस नहीं मिले।

एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसमे आगे की जांच जारी है।

Web Title: Be careful while using WhatsApp, a small mistake can cause you to lose your hard earned money

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे