लाइव न्यूज़ :

बवानाः छोटे भाई अमित से अवैध संबंध?, पति बीरपाल ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी फूलवती को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 21:31 IST

पुलिस ने बताया कि बीरपाल (38) ने अपने घर में कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी फूलवती (32) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को एक जून को गिरफ्तार कर लिया गया। शरीर पर बाहर कोई चोट के निशान नहीं थे।शव की पहचान दंपति की बेटी किरण ने की।

नई दिल्लीः बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई से अवैध संबंध के शक पर अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीरपाल (38) ने अपने घर में कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी फूलवती (32) की हत्या कर दी।

 

इसके बाद आरोपी को एक जून को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार शाम को बवाना थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली कि एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है और वह अपने घर के स्नानागार में मृत पड़ी है।’’

पुलिस शीघ्र ही मौके पर पहुंची और उसके घर के कमरे में प्रवेश करने पर महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया, उसका सिर स्नानागार के अंदर था और पैर बाहर निकले हुए थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला के गले में एक काला दुपट्टा कसकर बंधा हुआ था और उसके शरीर पर बाहर कोई चोट के निशान नहीं थे।’’

उन्होंने बताया कि शव की पहचान दंपति की बेटी किरण ने की। घटनास्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए ‘क्राइम एंड फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी’ (एफएसएल) टीम को बुलाया गया। पूछताछ के दौरान बीरपाल ने कबूल किया कि उसके छोटे भाई अमित के साथ फूलवती का कथित विवाहेतर संबंध था।

जिसके कारण उसने हत्या की। सेक्टर-1 डीएसआईआईडीसी बवाना की एक फैक्टरी में काम करने वाले बीरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली