लाइव न्यूज़ :

बस्तीः युवक और युवती का मुंह काला किया, जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 13 पर मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2021 15:18 IST

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि गौर क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक और युवती के बीच प्रेम होने का आरोप लगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों की तलाश की जा रही है।घटना बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को हुई।पीड़ित लड़के की मां की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गोरखपुरः गोरखपुर से सटे बस्ती जिले में एक युवक और युवती का मुंह काला करके, जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह घटना बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को हुई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि गौर क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक और युवती के बीच प्रेम होने का आरोप लगाया और उनका मुंह काला कर, जूते चप्पल की माला पहना कर उन्हें पूरे गांव में घुमाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़के की मां की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पड़ोसी ने किया नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि अमित भारद्वाज (25) नामक युवक ने शराब के नशे में अपने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के पिता के मुताबिक शनिवार को श्राद्ध कार्यक्रम में उन्होंने अमित की पत्नी को खाने पर बुलाया था,उसी दौरान उनकी बच्ची अमित के बेटे के कपड़े लेने उसके घर गई थी ,तभी अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये