घर में सो रहे सभी, 17 वर्षीय रिश्तेदार ने 7 वर्षीय बच्ची को किया अगवा और रेप करने के बाद रोने और चीखने पर नहर में फेंक मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 16:58 IST2026-01-29T16:57:42+5:302026-01-29T16:58:48+5:30

बड़वानीः पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, नाबालिग लड़के ने पूछताछ में बताया कि 25 जनवरी की रात जब बच्ची के परिवार के सदस्य सो रहे थे, तब वह उसे कथित तौर पर अगवा करके घर के पीछे नहर के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Barwani everyone sleeping house 17-year-old relative kidnapped rape 7-year-old girl then threw canal she cried screamed madhya pradesh police | घर में सो रहे सभी, 17 वर्षीय रिश्तेदार ने 7 वर्षीय बच्ची को किया अगवा और रेप करने के बाद रोने और चीखने पर नहर में फेंक मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlights17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है जो बच्ची का नजदीकी रिश्तेदार है।लड़के ने उसे कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से नहर में फेंक दिया।मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

बड़वानीःमध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में दुष्कर्म के बाद सात वर्षीय बच्ची को नहर में फेंककर उसकी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को उसके 17 वर्षीय रिश्तेदार को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश डावर ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मुंडला गांव के लोगों की सूचना पर 26 जनवरी (सोमवार) को इंदिरा सागर नहर से सात साल की बच्ची का शव बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों में गंभीर चोटों और पानी में डूबकर दम घुटने से उसकी मौत का जिक्र किया। डावर ने बताया कि इस मामले में 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है जो बच्ची का नजदीकी रिश्तेदार है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, नाबालिग लड़के ने पूछताछ में बताया कि 25 जनवरी की रात जब बच्ची के परिवार के सदस्य सो रहे थे, तब वह उसे कथित तौर पर अगवा करके घर के पीछे नहर के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्ची के रोने और चीखने पर नाबालिग लड़के ने उसे कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से नहर में फेंक दिया।

डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। डावर ने बताया कि हिरासत में लिए गए नाबालिग लड़के को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या को लेकर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Web Title: Barwani everyone sleeping house 17-year-old relative kidnapped rape 7-year-old girl then threw canal she cried screamed madhya pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे