लाइव न्यूज़ :

बरेलीः छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने चिकित्सक के घर पर धावा बोला, लूट का विरोध करने पर पत्नी की हत्या की, नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2023 22:42 IST

पुलिस के अनुसार बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने खैलम के रहने वाले डॉ मोहम्मद फारुख आलम के घर पर धावा बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलूट का विरोध करने पर उनकी पत्नी नसरीन (28) की हत्या कर दी।बदमाश नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बरेलीः बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने एक चिकित्सक के घर पर धावा बोल दिया और लूट का विरोध करने पर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। बदमाशों ने चाकुओं से वार कर डॉक्टर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने खैलम के रहने वाले डॉ मोहम्मद फारुख आलम के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर डॉक्टर को गंभीर रूप से घायल कर दिया और लूट का विरोध करने पर उनकी पत्नी नसरीन (28) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि बदमाश नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी मामले की जांच कर रही है। घायल डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगंज थाना क्षेत्र के खेलम में रहने वाले डॉ मोहम्मद फारुख आलम की शादी करीब सात पहले पदारथपुर की नसरीन से हुई थी। आलम ससुराल में ही रहकर अपना क्लिनिक चलाते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली