लाइव न्यूज़ :

बरेलीः रात 12 बजे रूपवती जा रही थी घर, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों दे दनादन मारी गोली, बारातघर के पास ठेला लगाने को लेकर विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 17:58 IST

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Open in App
ठळक मुद्देमगर इलाज शुरू होने से पहले ही रूपवती ने दम तोड़ दिया। अब तक की जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद था। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है। 

बरेलीः उत्तर प्रदेश में बरेली शहर के बारादरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक महिला की सरेराह कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) मानुष पारीक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात लगभग 12 बजे रूपवती (45) नामक महिला अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसकी पीठ पर दो गोलियां मार दीं। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मगर इलाज शुरू होने से पहले ही रूपवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर रास्ता जाम कर दिया तथा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। पारीक ने बताया कि अब तक की जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारादरी के संजय नगर की रहने वाली रूपवती का घर एक बारातघर के पास है और वह व उसका बेटा खाने पीने के सामान का ठेला लगाते थे। उनके मुताबिक, बारातघर के पास ठेला लगाने को लेकर रूपवती का अपने ही परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद था। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास