लाइव न्यूज़ :

मन्नत के साथ अवैध संबंध?, पति ओम सरन ने पत्नी अमरवती को मार डाला, पुलिस से कहा-हाईवे पर तीन-चार अज्ञात लोगों ने किया हमला और हत्या की, कॉल डिटेल रिकॉर्ड में खुले राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 12:33 IST

Bareilly: अधिकारी ने बताया कि जाँच आगे बढ़ने पर पुलिस को ओम सरन के बयान पर शक होने लगा और कड़ी पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने मन्नत से गुपचुप शादी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देअगर वह अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहता है तो अपनी पत्नी को खत्म कर दे।ओम सरन योजना के तहत अमरवती को पूर्णागिरी की यात्रा पर ले गया। साले भगवानदास से एक मोटरसाइकिल उधार ली।

Bareilly:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के कहने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसे हाईवे पर लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने जल्द ही इस साजिश को भांप लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य के अनुसार, पति के शुरुआती बयान में विसंगतियों ने संदेह पैदा कर दिया और आगे की जाँच में, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से मन्नत नाम की एक महिला के साथ संपर्क का पता चला, जिससे पुलिस ने और गहराई से मामले की जाँच की।

आर्य ने बताया कि जाँच के बाद अंततः हत्या की साजिश का पूरी तरह से पर्दाफाश हो गया। बृहस्पतिवार देर रात प्रेस वार्ता के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी ओम सरन (38) मन्नत नाम की एक महिला के साथ अवैध संबंध में था। ओम सरन के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना आंवला थाना क्षेत्र में हुई। हालाँकि आरोपी बदायूं जिले के ब्यौली गाँव का रहने वाला है। 31 जुलाई की रात को ओम सरन ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी पत्नी अमरवती के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तो कंथरी गाँव के पास तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया, जिन्होंने कथित तौर पर उनकी नकदी और गहने लूट लिए और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया।

आरोपी ने दावा किया कि हमलावरों ने भागने से पहले उसकी पत्नी का मंगलसूत्र, सोने की बालियाँ और लगभग 10,000 रुपये नकद लूट लिए। आरोपी की लिखित शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और अमरवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जाँच के लिए इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और निगरानी अधिकारी सतेंद्र मोतला सहित एक पुलिस दल को तैनात किया गया था। अधिकारी ने बताया कि जाँच आगे बढ़ने पर पुलिस को ओम सरन के बयान पर शक होने लगा और कड़ी पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने मन्नत से गुपचुप शादी कर ली थी।

जिसने उस पर दबाव डाला कि अगर वह अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहता है तो अपनी पत्नी को खत्म कर दे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई को, ओम सरन योजना के तहत अमरवती को पूर्णागिरी की यात्रा पर ले गया। वापस आते समय वह मोतीपुर में अपने ससुराल में रुका, जहाँ उसने अपने साले भगवानदास से एक मोटरसाइकिल उधार ली।

वर्मा ने बताया कि कंथारी गाँव के पास एक सुनसान जगह पर रात करीब 12:15 बजे ओम सरन ने मोटरसाइकिल रोकी और अमरवती पर बांके(लोहे का हथियार) से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसे डकैती का रूप देने के लिए, उसने अपनी जेब से उसके कान के झुमके, एक लॉकेट और 10,100 रुपये निकालकर पास की झाड़ियों में छिपा दिए।

उसने बताया कि फिर उसने अपने साले और एक दोस्त अनिल यादव को फोन किया और एम्बुलेंस का इंतज़ाम किया। पुलिस ने बाद में आरोपी के खुलासे के आधार पर हत्या का हथियार, छिपाए गए गहने और नकदी बरामद की। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि अब वह मन्नत की साज़िश में संलिप्तता और हत्या में उसकी सक्रिय भूमिका की जाँच कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये