लाइव न्यूज़ :

बाराबंकीः 65 साल की वृद्ध नानी अपने 17 साल के नाती के शव के पास दस दिन तक बैठी रही, मकान से दुर्गंध आने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 18:57 IST

मकान से दुर्गंध आने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देमकान से आने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो रहा है।बड़ी बेटी और दामाद की मृत्यु होने के बाद से ही नाती उसके साथ रहता था।पुलिस ने बताया कि मिथिलेश के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

बाराबंकीः नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहरीपुरवा के एक मकान में मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को अपने 17 वर्षीय नाती के शव के साथ रहते पाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 दिन पुराने शव से भीषण दुर्गंध आ रही थी।

एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नगर कोतवाली के मोहारीपुरवा मोहल्ले के निवासियों ने रविवार को पुलिस को सूचित किया कि एक मकान से आने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने बताया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब घर में दाखिल हुई तो उसने देखा कि करीब 65 साल की वृद्ध महिला मिथिलेश अपने 17 साल के नाती के शव के पास बैठी थी और शव से भीषण दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मिथिलेश मानसिक रोगी है और करीब छह साल पहले उसकी बड़ी बेटी और दामाद की मृत्यु होने के बाद से ही नाती उसके साथ रहता था।

पुलिस ने बताया कि मिथिलेश के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने बताया कि मृत किशोर की उम्र करीब 17 साल होगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।

उन्होंने बताया की मिथिलेश के पति सरकारी नौकरी में थे और उनकी मृत्यु के बाद घर का खर्च पेंशन से चलता था। मिथिलेश की दो बेटियां हैं जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी लखीमपुर खीरी में रहती है और उसे घटना की सूचना दे दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास