लाइव न्यूज़ :

बनारस: बीएचयू में गोली लगने से घायल हुए छात्र की मौत, चीफ प्रॉक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By भाषा | Updated: April 3, 2019 14:42 IST

गोली लगने के बाद छात्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र है और वह इस बार भी वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र गौरव सिंह इस विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र था और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता था। गौरव को 2017 में विश्वविद्यालय में कथित तौर पर हिंसा भड़काने के मामले में विश्वविद्यालय से पिछले साल निलंबित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की घटना के बाद विश्वविद्यालय बंद है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने से गंभीर रूप से घायल हुये छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है और चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि चार अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार छात्र गौरव सिंह इस विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र था और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता था। मंगलवार शाम वह बिड़ला छात्रावास के सामने अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था तभी अज्ञात मोटसाइकिल सवार बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि गौरव के पेट में गोलियां लगी थीं और उसे बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

गौरव को 2017 में विश्वविद्यालय में कथित तौर पर हिंसा भड़काने के मामले में विश्वविद्यालय से पिछले साल निलंबित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की घटना के बाद विश्वविद्यालय बंद है।

टॅग्स :वाराणसीबनारस हिंदू विश्वविद्यालयउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये