रेलवे कर्मचारी मालधनी की 2007 को मौत, पत्नी प्रभावती देवी को मिलती रही पेंशन, 2014 को मौत, 12 साल से परिजनों ने पार्वती देवी को बनाया प्रभावती और फर्जी तरीके से पेंशन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 12:54 IST2026-01-30T12:53:11+5:302026-01-30T12:54:04+5:30

Ballia Crime News: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पार्वती देवी, दिवंगत मालधनी के परिजनों और रसड़ा विकास खंड के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ballia Crime News Railway employee Maldhani died 28 August 2007 wife Prabhavati Devi receive pension died 21 March 2014 for 12 years family members Parvati Devi | रेलवे कर्मचारी मालधनी की 2007 को मौत, पत्नी प्रभावती देवी को मिलती रही पेंशन, 2014 को मौत, 12 साल से परिजनों ने पार्वती देवी को बनाया प्रभावती और फर्जी तरीके से पेंशन...

सांकेतिक फोटो

Highlights28 अगस्त 2007 को मृत्यु होने बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी पेंशन लेती रहीं। शिकायत के अनुसार प्रभावती देवी की 21 मार्च 2014 को मृत्यु हो गई।इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ballia: बलिया जिले की रसड़ा कोतवाली पुलिस ने कथित तौर पर मृत रेलवे कर्मचारी की पत्नी बनकर धोखाधड़ी से पेंशन लेने के मामले में आरोपी और अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पार्वती देवी, दिवंगत मालधनी के परिजनों और रसड़ा विकास खंड के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि रेलवे में कर्मचारी मालधनी को सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन मिलने लगी और उनकी 28 अगस्त 2007 को मृत्यु होने बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी पेंशन लेती रहीं। शिकायत के अनुसार प्रभावती देवी की 21 मार्च 2014 को मृत्यु हो गई।

जिसके बाद उनके परिजनों ने पार्वती देवी नामक महिला को प्रभावती देवी बता कर सेंट्रल बैंक की रसड़ा शाखा से फर्जी तरीके से पेंशन ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Web Title: Ballia Crime News Railway employee Maldhani died 28 August 2007 wife Prabhavati Devi receive pension died 21 March 2014 for 12 years family members Parvati Devi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे