लाइव न्यूज़ :

Baghpat Crime News: आंख में कैंची घोंपी, गाना सुनने के लिए पत्नी से मोबाइल मांगना पति को महंगा पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2023 16:09 IST

Baghpat Crime News: पुलिस थाना बड़ौत अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में घटित इस घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) सविरत्न गौतम ने बताया कि पीड़ित अंकित ने अपनी पत्नी प्रियंका के खिलाफ तहरीर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है।यू ट्यूब पर गाने सुनने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका से उसका मोबाइल मांगा था।अंकित के परिजनों ने उसे नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया है।

Baghpat Crime News: यूट्यूब पर गाना सुनने के लिए पत्नी से उसका मोबाइल मांगना पति को महंगा पड़ गया। पत्नी से मोबाइल मांगने पर उसने अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी। पुलिस थाना बड़ौत अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में घटित इस घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) सविरत्न गौतम ने बताया कि पीड़ित अंकित ने अपनी पत्नी प्रियंका के खिलाफ तहरीर दी है।

जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है। बड़ौत थाना प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि अंकित ने यू ट्यूब पर गाने सुनने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका से उसका मोबाइल मांगा था। पत्नी ने यह कहते हुए मोबाइल देने से इंकार कर दिया कि अंकित अपने मोबाइल पर गाने सुन ले।

इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद प्रियंका ने अंकित की आंख में कैंची घोंप दी। अंकित के परिजनों ने उसे नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये