लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः शराब के नशे में पति ने पत्नी का मारा, महिला ने गुस्से में कुल्हाड़ी से पति का सिर कर दिया कलम, गर्दन पर कई वार, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2021 16:57 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र का मामला है. मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के गोठौलीया गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण मेहता के रूप में हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच में जुटी है.निर्मम हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र में पत्नी के द्वारा अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

 

बताया जा रहा है कि पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी से झगड़ा करता था. इसी से गुस्से में पत्नी में कुल्हाड़ी से पति को काट डाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दिन मृतक लक्ष्मण मेहता शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा था. विवाद बढ़ने पर वह अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा.

ऐसे में गुस्से में आकर पत्नी रीता देवी ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी से मारपीट करता था. मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के गोठौलिया गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण मेहता के रूप में हुई है.

लक्ष्मण पिछ्ले 10 सालों से ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह एक दिहाडी(दैनिक) मजदूर था. मामले की सूचना पर पहुंचे ढिबरा थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?