बच्चों के यौन शोषण के वीडियो बनाने, प्रसार करने के आरोप में 7 अरेस्ट, सोनितपुर में सरस्वती पूजा समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 की छात्रा को गलत तरीके से छुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 15:16 IST2026-01-31T15:16:01+5:302026-01-31T15:16:48+5:30

असमः बयान में कहा गया है कि 'साइबर टिपलाइन' विभिन्न सोशल मीडिया मंच और वेबसाइट से सीएसईएएम संबंधी सामग्री की जानकारी भी जुटाती है।

Assam 7 arrested making circulating videos child sexual abuse Principal makes lewd comments inappropriately touch Class 9 student Saraswati Puja celebrations Sonitpur | बच्चों के यौन शोषण के वीडियो बनाने, प्रसार करने के आरोप में 7 अरेस्ट, सोनितपुर में सरस्वती पूजा समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 की छात्रा को गलत तरीके से छुआ

सांकेतिक फोटो

Highlightsअभियान के दौरान आपराधिक जांच विभाग द्वारा ये गिरफ्तारियां की गईं।कार्रवाई 'साइबर टिपलाइन' से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

गुवाहाटीः असम के विभिन्न हिस्सों से सात लोगों को बच्चों के यौन शोषण के वीडियो बनाने और उनका प्रसार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला पुलिस इकाइयों के समन्वय से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान के दौरान आपराधिक जांच विभाग द्वारा ये गिरफ्तारियां की गईं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्रवाई 'साइबर टिपलाइन' से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई। ‘साइबर टिपलाइन' बच्चों के यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (सीएसईएएम) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एक केंद्रीकृत प्रणाली है। बयान में कहा गया है कि 'साइबर टिपलाइन' विभिन्न सोशल मीडिया मंच और वेबसाइट से सीएसईएएम संबंधी सामग्री की जानकारी भी जुटाती है।

इस संबंध में गोलाघाट जिले से तीन व्यक्ति गिरफ्तार किए गए जबकि कामरूप महानगर, कामरूप, बारपेटा और बजाली जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बयान के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान में कहा गया है कि इन अपराधों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

असम: छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

असम के सोनितपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को एक छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा ने आरोप लगाया था कि 23 जनवरी को सरस्वती पूजा समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने अश्लील टिप्पणी की और उसे गलत तरीके से छुआ था।

अधिकारी ने बताया, " इस घटना के बाद छात्रा स्कूल जाने से डर रही थी। उसने अपनी मां को इस बारे में बताया जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने मिसामारी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर प्रधानाचार्य को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।" आरोपी 'ऑल असम हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल्स' संगठन का अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Web Title: Assam 7 arrested making circulating videos child sexual abuse Principal makes lewd comments inappropriately touch Class 9 student Saraswati Puja celebrations Sonitpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे