पति के कमरे से जाते ही दिहाड़ी मजदूर ने की महिला से गंदी बात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Published: October 24, 2023 04:13 PM2023-10-24T16:13:40+5:302023-10-24T16:23:46+5:30

अकेली महिला के कमरे में एक अंजान व्यक्ति दस्तक देता है। यह व्यक्ति महिला से गंदी बात करते हुए अपनी अवैध इच्छा प्रकट करता है। व्यक्ति महिला से कहता है कि वह उसके साथ सेक्स करे।

As soon as her husband left the room the daily wage laborer talked dirty to the woman | पति के कमरे से जाते ही दिहाड़ी मजदूर ने की महिला से गंदी बात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फाइल फोटो

Highlightsअहमदाबाद के एक होटल में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ दिहाड़ी मजदूर पाइप के सहारे चढ़ा चौथे फ्लॉर पर महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

अहमदाबाद: होटल के एक कमरे में पति पत्नी ठहरे हुए थे। पति नाश्ता लाने के लिए कमरे से बाहर जाता है और अकेली महिला के कमरे में एक अंजान व्यक्ति दस्तक देता है। यह व्यक्ति महिला से गंदी बात करते हुए अपनी अवैध इच्छा प्रकट करता है। व्यक्ति महिला से कहता है कि वह उसके साथ सेक्स करे।

यह चौंकाने वाली घटना अहमदाबाद के नरोदा स्थित एक होटल में हुई है। जहां 31 साल का व्यक्ति सोमवार तड़के एक होटल की चौथी मंजिल पर पाइप के सहारे पहुंच जाता है और एक महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज-18 की खबर के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर महिला को अहमदाबाद के नरोदा स्थित होटल में जाते हुए देखा। जिसके बाद उसने महिला के साथ गंदी बात करने के लिए उसके कमरे तक जा चढ़ा। 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

26 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नरोदा स्थित एक होटल में डेढ़ महीने से ठहरी हुई हैं। क्योंकि उनके घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। महिला ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे उनके पति कुछ नाश्ता लाने के लिए होटल से बाहर जाते हैं तो उसने अपने कमरे के खिड़की पर देखा कि एक व्यक्ति अंदर आता है और उसके साथ यौन संबंध बनाने का डबाव डालता है। इसका जब महिला के द्वारा विरोध किया जाता है तो व्यक्ति छेड़छाड़ करता है।

इधर, आरोपी के चंगुल से मौका मिलते ही महिला भाग निकलती है और मदद मांगने के लिए आवाज लगाने लगती है। इधर महिला की मदद के लिए होटल कर्मचारी और उसके पति दौड़ते हैं। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस को जब होटल से संपर्क किया गया तो मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सरदारनगर निवासी पार्थ पटेल के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। 

Web Title: As soon as her husband left the room the daily wage laborer talked dirty to the woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे