सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 20, 2019 02:43 AM2019-06-20T02:43:48+5:302019-06-20T02:43:48+5:30

आरोपी सेना के ग्रुप डी का कर्मचारी है। उस पर पोस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Armed with minor offense, arresting accused under Eastern Army Command headquarters | सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यहां भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी सेना के ग्रुप डी का कर्मचारी है। उस पर पोस्को अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह शनिवार शाम को लड़की के घर पर उस समय हुई जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

नाबालिग के पिता भी सेना के ही कर्मचारी हैं। आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। भाषा स्नेहा देवेंद्र 

Web Title: Armed with minor offense, arresting accused under Eastern Army Command headquarters

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे