अतुल जोहरी के बाद एक और जेएनयू प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 14, 2018 15:58 IST2018-04-14T15:58:23+5:302018-04-14T15:58:23+5:30

पिछले महीने जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जोहरी के खिलाफ नौ लड़कियों ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी।

Another JNU Professor booked for molestation after Atul Johri | अतुल जोहरी के बाद एक और जेएनयू प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

अतुल जोहरी के बाद एक और जेएनयू प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

नई दिल्ली, 14 अप्रैलः दिल्ली के चर्चित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एक और प्रोफेसर छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोशल साइंस के एक प्रोफेसर पर विभाग पूर्व शोध छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। वसंत कुंज पुलिस ने मामले दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले महीने, जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जोहरी पर नौ लड़कियों ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। ये मामला ऐसे वक्त में आया है जब पूरे देश में महिला सुरक्षा पर नए सिरे से बहस छिड़ी हुई है।

यह भी पढ़ेंः- JNU की नौ छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग, विरोध कर रहे 17 छात्रों के खिलाफ FIR

डीसीपी मिलिंद डुंबरे ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'जेएनयू में पीएचडी की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल साइंस विभाग के एक प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।' डुंबरे ने बताया कि शुक्रवार को शिकायत मिली थी और उसी दिन केस दर्ज कर लिया गया। जेएनयू छात्रसंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रा सीधे पुलिस के पास गई है। उन्हें इस मामले में नहीं शामिल किया गया।


इससे पहले स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के प्रोफेसर अतुल जोहरी पर नौ छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत के मुताबिक, प्रोफेसर लड़कियों को गंदी निगाह से देखते थे। लड़कियों के फिगर और शरीर पर टिप्पणी करते थे। यह मामला तब खुला था जब जेएनयू से एक 26 वर्षीय छात्रा गायब हो गई थी। एक ई-मेल में उसने अतुल जोहरी को चरित्रहीन कहा था। इसके बाद नौ लड़कियों सामने आईं और अतुल जोहरी के खिलाफ शिकायत की।

Web Title: Another JNU Professor booked for molestation after Atul Johri

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे