लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर की बेटी सोनम के घर से 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी, पुलिस ने नर्स और उसके पति को किया अरेस्ट, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2022 16:29 IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अपर्णा रूथ विल्सन सोनम के घर में उनकी सास की देखभाल करती हैं, जबकि अपर्णा का पति नरेश कुमार सागर शकरपुर में एक निजी फर्म में एकाउंटेंट है। दोनों ने मिलकर 11 फरवरी को चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने 23 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी 11 फरवरी को हुई थी। तुगलक रोड पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

नई दिल्लीः अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप में एक नर्स और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, अपर्णा रूथ विल्सन सोनम के घर में उनकी सास की देखभाल करती हैं, जबकि अपर्णा का पति नरेश कुमार सागर शकरपुर में एक निजी फर्म में एकाउंटेंट है। दोनों ने मिलकर 11 फरवरी को चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।

सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने 23 फरवरी को अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित अपने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी 11 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुगलक रोड पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता सोनम और उनके पति आनंद आहूजा के घर का प्रबंधक था। सोनम के घर में 20 से अधिक लोग कार्यरत हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नयी दिल्ली जिले की विशेष कर्मचारी शाखा की एक टीम के साथ मंगलवार रात सरिता विहार में छापेमारी की।

पुलिस की टीम ने अपर्णा विल्सन और उसके पति को पकड़ लिया। दोनों की उम्र 31 साल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ सूत्रों के मुताबिक, चोरी की गयी नकदी और आभूषण अब तक बरामद नहीं किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और घर में काम करने वाले ज्यादातर लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसोनम कपूरअनिल कपूरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास