इस सीरियल रेपिस्ट के खौफ से बाहर नहीं निकलती थीं महिलाएं, 24 साल में किए 14 से भी ज्यादा रेप

By पल्लवी कुमारी | Published: February 16, 2018 03:38 PM2018-02-16T15:38:11+5:302018-02-16T16:38:06+5:30

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस ने एक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

UP amroha police arrested serial rapist for rape 14 rapes include baby girl rape | इस सीरियल रेपिस्ट के खौफ से बाहर नहीं निकलती थीं महिलाएं, 24 साल में किए 14 से भी ज्यादा रेप

इस सीरियल रेपिस्ट के खौफ से बाहर नहीं निकलती थीं महिलाएं, 24 साल में किए 14 से भी ज्यादा रेप

लखनऊ, 16 फरवरी।  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस ने एक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 साल का है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी बबलू कुमार ने बताया कि वह अब तक 14 महिलाओं का रेप कर चुका है। जिसमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं। 

डर से नहीं निकलती थी महिलाएं

टीओआई के मुताबिक आरोपी बबलू 15 साल की उम्र में  ही उसने छह साल की बच्ची के साथ रेप किया था। जिसके बाद उसे बच्चों के जेल भेजा गया था। घटना के नौ साल बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा है तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने पुलिस को  बताया कि 14 महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
यूपी पुलिस ने यह भी ने बताया कि आरोपी बबलू के ऊपर अपने एक रिश्तेदार के रेप का भी आरोप है। वह खेतों में अकेले जाने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। आरोपी बबलू से महिलाओं में इतना खौफ था कि महिलाएं घर से निकलने में डरती थीं। 

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

2015 में एक मामले में जमानत सुरक्षित होने के बाद बबलू कुमार लापता हो गया था। जिसके बाद वह कब गांव आकर महिलाओं का रेप कर फिर से गायब हो जाता था, ये किसी को पता नहीं चल पाता था। गांव वालों ने बबलू की इस हरकत से परेशान होकर दिसंबर 2017 में बबलू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यूपी पुलिस उसी दिन से आरोपी की तलाश में लग गई थी।

सोमवार 12 फरवरी देर रात अमरोहा के हसनपुर की पुलिस जब पेट्रोलिंग पर थी तो आरोपी बबलू कुमार को बाइक पर देखा गया। पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगा यहां तक कि उसने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा  हुआ।

Web Title: UP amroha police arrested serial rapist for rape 14 rapes include baby girl rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे