लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः गांव के दानिश के साथ तबस्सुम का संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर पति यूसुफ को मारा, पत्नी ने शरीर पर तेजाब छिड़क दिया और शव में आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2025 22:19 IST

पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात उसे सूचना मिली कि पड़ोसी कासगंज जिले के एक गांव में एक ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देयूसुफ शनिवार सुबह से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।तबस्सुम (29) का गांव के दानिश (27) के साथ विवाहेतर संबंध था।

अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवती को अपने पति की हत्या करने और फिर अपने प्रेमी की मदद से पड़ोसी जिले कासगंज में एक ईंट भट्टी के पास उसके जले हुए शव को फेंकने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दनसारी के निवासी यूसुफ (29) के रूप में की गयी है जिसके परिवार ने दो अगस्त को छर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि यूसुफ शनिवार सुबह से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात उसे सूचना मिली कि पड़ोसी कासगंज जिले के एक गांव में एक ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिवार ने शव की पहचान यूसुफ के रूप में की। पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि यूसुफ की पत्नी तबस्सुम (29) का उसी गांव के दानिश (27) के साथ विवाहेतर संबंध था।

उसने अपने प्रेमी (दानिश) की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर पूरे शरीर पर तेजाब छिड़क दिया और शव में आग लगा दी ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शव को कासगंज जिले में ले गए और एक ईंट भट्ठे के पास में फेंक दिया, जहां रविवार शाम को पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

छर्रा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) धनंजय ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अब युसूफ के प्रेमी और कुछ अन्य परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है, जिन पर पुलिस को संदेह है कि वे अपराध में शामिल थे। उन्होंने कहा कि बताया कि शव का पोस्टमार्टम रविवार को कासगंज जिले में किया गया। सीओ ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?