Ahmednagar news: बलात्कार पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, पेट्रोल डाला, पुलिस भी आरोपी, जानिए मामला

By भाषा | Published: March 3, 2020 08:22 PM2020-03-03T20:22:49+5:302020-03-03T20:22:49+5:30

घटना के सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने विधानसभा को बताया कि मामला सामने के बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। मामले की जांच नासिक के देहात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अहमदनगर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपाली काले को दिया गया है।

Ahmednagar maharashtra gangrape Accused beat up victim and his husband to withdraw gang-rape case | Ahmednagar news: बलात्कार पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, पेट्रोल डाला, पुलिस भी आरोपी, जानिए मामला

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सोमवार को पुलिस के संज्ञान में आया।

Highlightsभारतीय पुलिस सेवा की दोनों महिला अधिकारी यह जांच एक महीने में पूरी करेंगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 24 फरवरी को औरंगाबाद में सरकारी अस्पताल के पास हुई।

मुंबईः महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले में बलात्कार का एक पुराना मामला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए 29 साल की एक महिला और उसके पति का कथित रूप से अपहरण कर उन्हें निर्वस्त्र किया गया और उनकी पिटाई की गयी। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

घटना के सामने आने के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने विधानसभा को बताया कि मामला सामने के बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। मामले की जांच नासिक के देहात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अहमदनगर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपाली काले को दिया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा की दोनों महिला अधिकारी यह जांच एक महीने में पूरी करेंगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 24 फरवरी को औरंगाबाद में सरकारी अस्पताल के पास हुई, लेकिन इस संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सोमवार को पुलिस के संज्ञान में आया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट की इस घटना में अहमदनगर के पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। पीड़िता और उसके पति को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पति पत्नी जब रात को करीब आठ बजकर 20 मिनट पर ऑटोरिक्शा में घर जा रहे थे, उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया। वे उन्हें एक कमरे में ले गए, उन्हें कैद कर लिया और 2016 में उनमें से कुछ के खिलाफ महिला द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले को वापस लेने के लिए कहा।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दंपति के कपड़े उतारकर बेल्ट से उनकी पिटाई की और उनपर पेट्रोल डाल दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दंपति से सम्पर्क किया गया और हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी, भादंवि की अन्य संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत तोपखाना थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ’’

पुलिस के मुताबिक पिटाई करने वालों में तीन लोग महिला के रिश्तेदार हैं। अहमदनगर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सागर पाटिल ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने यह मामला उठाया था। 

Web Title: Ahmednagar maharashtra gangrape Accused beat up victim and his husband to withdraw gang-rape case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे