आगराः शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला, आरोपी की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 14, 2022 10:47 PM2022-05-14T22:47:16+5:302022-05-14T22:48:08+5:30

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान देवेंद्र (35) के रूप में की गयी है। कल रात वह शराब पी कर घर आया।

​​​​​​​Agra wife attack and killed drunken husband sharp weapon search accused up police case | आगराः शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला, आरोपी की तलाश जारी

पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Highlights पत्नी गिरजा देवी ने उसे खरी-खोटी सुनायी। पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश जारी है।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ के थाना बसई जगनेर के गांव गुगावंद में शुक्रवार की रात शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर पति को घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान देवेंद्र (35) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि कल रात वह शराब पी कर घर आया। उन्होंने बताया कि इस पर पत्नी गिरजा देवी ने उसे खरी-खोटी सुनायी। उन्होंने बताया कि इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया, पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पत्नी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान महेश (32) के रूप में की गयी है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। 

 

Web Title: ​​​​​​​Agra wife attack and killed drunken husband sharp weapon search accused up police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे