नारियल काटने वाले चाकू से प्रेमी विनय ने प्रेमिका मिंकी शर्मा पर हमला किया, शरीर टुकड़े कर बोरी में भरा और यमुना नदी में फेंका, शव को अलग पैकेट में रख नहर में डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 11:40 IST2026-01-28T11:39:26+5:302026-01-28T11:40:13+5:30

Agra: पुलिस उपायुक्त (नगर) सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मिंकी शर्मा (30) के रूप में हुई है, जो आगरा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

Agra Vinay attacked girlfriend Minky Sharma coconut-cutting knife chopped body pieces stuffed sack threw Yamuna River put body separate packet threw canal | नारियल काटने वाले चाकू से प्रेमी विनय ने प्रेमिका मिंकी शर्मा पर हमला किया, शरीर टुकड़े कर बोरी में भरा और यमुना नदी में फेंका, शव को अलग पैकेट में रख नहर में डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsमिंकी का अपने सहकर्मी विनय के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था। नारियल काटने वाले चाकू से मिंकी पर बार-बार हमला किया।विनय ने कटे हुए सिर को एक काले पैकेट में रखकर नहर में फेंक दिया।

Agra: शादी से इनकार करने पर गुस्साए 30 वर्षीय युवक ने आगरा जिले में अपनी कथित प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव के टुकड़े किए और मृतका का सिर एक अलग पैकेट में रखकर नहर में फेंक दिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सिर को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (नगर) सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मिंकी शर्मा (30) के रूप में हुई है, जो आगरा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

उन्होंने बताया कि मिंकी का अपने सहकर्मी विनय के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि विनय मिंकी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘झगड़े के बाद, विनय ने नारियल काटने वाले चाकू से मिंकी पर बार-बार हमला किया।

फिर उसने शरीर के टुकड़े कर दिए और उसे एक बोरी में ठिकाने लगाया। सिर को एक अलग पैकेट में रखा गया था।’’ पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी की देर रात हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक बोरी में डाला और उसे यमुना नदी में फेंकने जा रहा था, लेकिन यमुना पुल पर उसे छोड़कर भाग गया। आरोप है कि विनय ने कटे हुए सिर को एक काले पैकेट में रखकर नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि ‘झरना’ नहर में पानी का बहाव तेज है, और सिर को ढूंढने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। उसने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर, पुलिस ने 25 जनवरी को विनय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू, स्कूटर और कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। 
 

Web Title: Agra Vinay attacked girlfriend Minky Sharma coconut-cutting knife chopped body pieces stuffed sack threw Yamuna River put body separate packet threw canal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे