आगराः आपसी झगड़े के बाद पति ने हत्या करने के इरादे से पत्नी को यमुना नदी में धक्का दिया, तैर कर वापस घर पहुंच पीड़िता, जानें

By भाषा | Published: August 28, 2022 02:47 PM2022-08-28T14:47:51+5:302022-08-28T14:49:55+5:30

सिकंदरा थाना पुलिस ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद स्थानीय युवक अरविंद अपनी पत्नी को संतोषी को बाइक से बटेश्वर ले गया और वहां यमुना पर बने पुल से उसे नदी में धक्का दे दिया।

Agra quarrel husband pushed his wife Yamuna river intention killing victim reached home by swimming up police | आगराः आपसी झगड़े के बाद पति ने हत्या करने के इरादे से पत्नी को यमुना नदी में धक्का दिया, तैर कर वापस घर पहुंच पीड़िता, जानें

अभी कोई पूछताछ नहीं की गई है।

Highlightsसंतोषी हालांकि, तैर कर वापस घर आ गयी और इस संबंध में थाने में तहरीर दी।सिकंदरा थाने के निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामला बटेश्वर का है।तहरीर के आधार पर जीरो प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को हिरासत में रखा गया है।

आगराः आपसी झगड़े के बाद पति ने हत्या करने के इरादे से पत्नी को यमुना नदी में धक्का दे दिया, हालांकि पत्नी की किस्मत अच्छी थी और वह कम बहाव वाले क्षेत्र से तैर कर वापस घर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सिकंदरा थाना पुलिस ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद स्थानीय युवक अरविंद अपनी पत्नी को संतोषी को बाइक से बटेश्वर ले गया और वहां यमुना पर बने पुल से उसे नदी में धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि संतोषी हालांकि, तैर कर वापस घर आ गयी और इस संबंध में थाने में तहरीर दी।

इस संबंध में सिकंदरा थाने के निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामला बटेश्वर का है, इसलिए हम संबंधित थाना पुलिस का इंतजार कर रहे हैं, वह आरोपी को अपनी हिरासत में ले जाएगी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को हिरासत में रखा गया है, हालांकि उससे अभी कोई पूछताछ नहीं की गई है।

Web Title: Agra quarrel husband pushed his wife Yamuna river intention killing victim reached home by swimming up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे