लाइव न्यूज़ :

अश्लील प्रस्ताव ठुकराने पर व्यक्ति ने भतीजी पर फेंका तेज़ाब

By भाषा | Updated: June 29, 2019 09:54 IST

पिछले कुछ महीनों से तेजाब के हमले से पीड़ित महिला अपने पति से अलग मात-पिता के साथ रह रही है। वहीं दूर के रिश्तेदार...

Open in App

पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी दूर की भतीजी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता ने उसकी यौन इच्छाओं को मानने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इस घटना गुरुवार को उस दौरान अंजाम दिया गया जब 25 साल की पीड़िता सो रही थी।पीड़िता अपने माता-पिता और पांच साल के बेटे के साथ रहती है। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूर का रिश्तेदार और पड़ोसी होने के चलते उसका अक्सर पीड़िता के माता-पिता के घर आना जाना लगा रहता था।पुलिस ने बताया कि वह कुछ कारणों से पिछले छह महीने से अपने पति के साथ नहीं कर रही है । आरोपी ने महिला को कई बार अश्लील प्रस्ताव दिया लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया। पुलिस ने बताया कि वह महिला के इनकार से गुस्से में आ गया और बृहस्पतिवार की रात को जब सब सो रहे थे तो वह दरवाजे से घर के अंदर घुसा और महिला के जिस्म तथा चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया। मां के पास सो रहा बच्चा घटना में जख्मी नहीं हुआ है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली