लाइव न्यूज़ :

बिहार के मधुबनी जिले में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या, काटा गया गुप्तांग और फोड़ दी गई आंखें

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2025 16:58 IST

युवक की बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल से पुलिस ने युवक की पैंट, बेल्ट और मोबाइल का बैक कवर बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव का हैजहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गईयुवक का गुप्तांग काट दिया गया और आंखें फोड़ दी गई

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाएं पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गया है। आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव का है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी वाली बात यह है कि युवक का गुप्तांग काट दिया गया और आंखें फोड़ दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही शनिचर मुखिया के बेटे धनवीर मुखिया के रूप में की गई है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

युवक की बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल से पुलिस ने युवक की पैंट, बेल्ट और मोबाइल का बैक कवर बरामद किया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक नागालैंड में मजदूरी करता था और 10 दिन पहले होली मनाने के लिए घर आया था। परिजनों ने इस बात की आशंका जताई है कि गांव में युवक का किसी से झगड़ा हुआ था। हो सकता है उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया हो। 

फिलहाल, पुलिस की टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकान्त भारती ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्यामधुबनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास