लाइव न्यूज़ :

यूपी में 5 लोगों ने खेत में किया गैंगरेप, शिकायत कराने थाने गई तो दारोगा ने किया रेप: महिला

By अनुराग आनंद | Updated: December 25, 2020 07:39 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रक्षक ही भक्षक बन गया। यहां एक महिला अपने साथ हुए गैंगरेप की शिकायत करने पहुंची तो दारोगा ने भी महिला के साथ रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देजलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला के आरोप पर मामले की जांच की जा रही है।पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में मदद के लिए थाने पहुंची तो यहां भी सब इंस्पेक्टर ने उसका रेप किया।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दुराचार की शिकायत दर्ज कराने थाने गई एक महिला से एक दारोगा ने कथित रूप से बलात्कार किया। इस मामले में महिला की शिकायत के बाद अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला के आरोप पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का आरोप है कि पहले कार से आए पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में मदद के लिए थाने पहुंची तो यहां भी सब इंस्पेक्टर ने उसका रेप किया।

कार से आए पांच लोगों ने महिला के साथ इस घटना को अंजाम दिया-

बता दें कि इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि गत 30 नवंबर को वह मदनपुर जा रही थी। रास्ते में उसका ई-रिक्शा खराब हो गया, जिसके बाद वह पैदल जाने लगी। तभी कार से आए पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

जलालाबाद थाने गई तो वहां मौजूद दारोगा ने रेप किया-

महिला का दावा है कि जब वह अपने साथ हुई वारदात की शिकायत के लिए जलालाबाद थाने गई तो वहां मौजूद दारोगा विनोद कुमार ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला ने हाथ जोड़कर दारोगा के सामने मदद की गुहार लगाई, इसके बाद भी दारोगा का दिल नहीं पसीजा और उसने महिला को अपने हवस का शिकार बनाया।

महिला ने पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से शिकायत की-

सिंह ने बताया कि महिला ने बरेली क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से शिकायत की थी। उनके आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :गैंगरेपरेपउत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?