पुणे के मुंधवा में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 14, 2023 07:29 AM2023-01-14T07:29:57+5:302023-01-14T07:33:16+5:30
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है।
पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में मुंधवा इलाके के केशव नगर में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में मृत मिले। आप-पास के लोगों को जब इसकी खबर हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के चार सदस्यों को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। उसने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी आनी बाकी है...
पुणे के मुंधवा इलाके के केशव नगर में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है: पुणे पुलिस अधिकारी, महाराष्ट्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023