दिल्ली: रूममेट्स ने घर का किराया देने का बनाया दबाव तो भड़का शख्स, गला रेतकर की दोनों की हत्या

By पल्लवी कुमारी | Published: September 2, 2020 08:18 AM2020-09-02T08:18:24+5:302020-09-02T08:18:24+5:30

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों रूममेट्स आरोपी से चार महीने का किराया देने का दबाव बना रहे थे। आरोपी का कहना था कि वह चार महीने अपने गांव में रहा था तो उसका किराया नहीं देगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी।

23 year old Man Kills 2 Roommates After Disagreement Over Rent Payment In Delhi | दिल्ली: रूममेट्स ने घर का किराया देने का बनाया दबाव तो भड़का शख्स, गला रेतकर की दोनों की हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsआरोपी शाकिर 23 साल का है, जबकि उसने जिन दो रूम पाटर्नर की हत्या की उनमें से एक 45 साल का और दूसरा 46 साल का था।आरोपी साकिर उत्तर प्रदेश के अमरोहा कहा रहने वाला है, हत्या कर वह अपने गांव भाग गया था। 30-31 अगस्त की रात को साकिर ने सो रहे आजम और आमिर की गला रेतकर हत्या की।

नई दिल्ली:  पश्चिम दिल्ली से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में रहने वाले एक 23 साल के लड़के ने अपने दो रूम पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या की वजह घर का किराया है। रूम पार्टनर 23 वर्षीय युवक से गांव में रहने की चार महीने की अवधि का मकान का किराया देने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथ रहने वाले दो लोगों की कथित रूप से हत्या कर दी। 

आरोपी का नाम शाकिर है। आरोपी शाकिर दोनों मृतक के साथ किराए के डी-17 रघुवीर नगर के मकान में रहता था।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कमरे में अपने साथ रहने वाले दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी साकिर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने गांव भाग गया था लेकिन उसे दिल्ली पुलिस की एक टीम ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मृतक 1994 रह रहे थे उस किराए के मकान में 

पुलिस के मुताबिक आरोरी शाकिर रघुबीर नगर में आजम, जो कि 45 वर्षीय था, और आमिर हसन जो कि 46  वर्षीय था, के साथ किराये के फ्लैट में रह रहा था। इस फ्लैट के वे लोग हर महीने चार हजार रुपये किराये के तौर पर दे रहे थे। आजम और आमिर उस मकान में 1994 से रहते थे।

पुलिस ने कहा, 2020 के शुरुआत में साकिर गांव चला गया था और वह चार महीने बाद गांव से 15 दिन पहले ही लौटा था। आजम और आमिर अब उस पर उन चार महीनों का किराया देने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इस बात पर साकिर की इन दोनों से कहासुनी हुई और दोनों ने उसे गालिया दीं। इस पर शाकिर काफी दुखी और आहत हो गया और बदला लेने की ठानी। 

सो रहे थे आजम और आमिर , जब उनकी हत्या हुई

पुलिस ने बताया, 30-31 अगस्त की रात को साकिर ने सो रहे आजम और आमिर की गला रेतकर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद वह अपने गांव अमरोहा भाग गया। 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा, पुलिस को एक घटना के बारे में कॉल आया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आजम और आमिर मृत पाये गये और उनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे। पुरोहित के अनुसार, जांच से पता चला कि मुख्य संदिग्ध साकिर गायब है और फिर सारी बातों का खुलासा हुआ। 

Web Title: 23 year old Man Kills 2 Roommates After Disagreement Over Rent Payment In Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे