पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी का नशे में किया रेप, पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

By अनुराग आनंद | Published: January 18, 2021 09:17 AM2021-01-18T09:17:14+5:302021-01-18T09:20:19+5:30

तमिलनाडु की एक किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा कथित रूप से बार-बार बलात्कार और अभद्रता की गई। लड़की ने इस साल जनवरी में एक बच्चे को जन्म दिया है।

17-year-old girl raped, impregnated by drunk father gives birth | पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी का नशे में किया रेप, पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlights11 जनवरी, 2021 को, लड़की ने पापनासम के एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।बार-बार होने वाले यौन हमले का सामना करने में असमर्थ, किशोरी लड़की ने अपने नाना-नानी के घर फिर से लौटने का फैसला किया था।

नई दिल्ली:तमिलनाडु स्थित तंजावुर के रहने वाले एक शख्स ने बाप व बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, किशोरी लड़की के साथ कथित रूप से उसके पिता ने नशे में बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई है। लड़की ने 11 जनवरी को एक बच्चे को जन्म दिया है। 

17 वर्षीय पीड़िता लड़की का उसके पिता द्वारा बार-बार बलात्कार किया गया था। 2003 में एक बच्ची को जन्म देने के बाद शख्स की पत्नी का निधन हो गया था। महिला की मौत के तुरंत बाद, उसका पति घर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गया था।

आरोपी ने दो बार शादी की-

मुंबई में ही पुरुष ने दूसरी महिला से शादी कर ली और यहां वह दो बच्चों के माता-पिता बन गए। इस दौरान तमिलनाडु में 2003 में पैदा हुई लड़की की परवरिश उसके उसके नाना-नानी ने की। मार्च 2020 में कोरोना वायरस लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद, आरोपी अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई से अपने गांव वापस आ गया।

अप्रैल 2020 में, आदमी और उसकी दूसरी पत्नी के बीच मतभेद हो गए और उस दोनों ने अलग होने का फैसला किया। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, उसी के बाद से वह व्यक्ति एक राइस मिल में एक मजदूर के रूप में काम करने लगा और अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी को नाना-नानी के पास से वापस अपने घर ले आया।


नशे में धुत होने के बाद शख्स ने किया बेटी के साथ रेप-

अप्रैल की एक रात में, वह व्यक्ति शराब के नशे में घर लौट आया और उसने 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। यही नहीं आरोपी ने उस रात किशोरी के साथ बार-बार बलात्कार किया। इसके बाद भी वह अपनी बेटी को अक्सर परेशान करता रहा। बार-बार होने वाले यौन हमले का सामना करने में असमर्थ, किशोरी लड़की ने अपने नाना-नानी के घर फिर से लौटने का फैसला किया।

इसके बाद 11 जनवरी, 2021 को, लड़की ने पापनासम के एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। जिला बाल कल्याण कार्यालय इस मामले में सतर्कता बरतते हुए लड़की से संपर्क किया और पापनासम महिला पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। लड़की के पिता को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Web Title: 17-year-old girl raped, impregnated by drunk father gives birth

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे