असम: जंगल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 25, 2019 05:08 PM2019-04-25T17:08:44+5:302019-04-25T17:08:44+5:30

16 year girl gang raped forest area in asam three people arrested | असम: जंगल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन लोग गिरफ्तार

असम: जंगल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन लोग गिरफ्तार

मध्य असम के होजई जिले के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि डोबोको थाना क्षेत्र अन्तर्गत आकाशीगंगा रिजर्व वन इलाके में डिघलझारूनी गांव में यह घटना एक महीना पहले हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी द्वारा शूट किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

डोबोका थाना के प्रभारी एन. भूईयां ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक, 25 मार्च को पांच लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उस समय बलात्कार किया जब वह अपने बहनोई के साथ एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों ने लड़की को जबर्दस्ती जंगल में खींच लिया और उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने इस घटना का एक वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पांच में से तीन आरोपियों को डिघलझारूनी गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए लड़की के बहनोई को भी हिरासत में लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए नौगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है। 

Web Title: 16 year girl gang raped forest area in asam three people arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे