लाइव न्यूज़ :

नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, 35 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 2, 2019 08:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देछापेमारी के दौरान बैंकॉक की 10 युवतियों सहित 25 लड़कियों तथा 10 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है।स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में पकड़े गए लोगों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा में पुलिस ने रविवार रात 14 स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इनमें से कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार होता था। गिरफ्तार लोगों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर वैभव कृष्ण ने सोमवार को बताया कि ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत रविवार रात को पुलिस की 15 टीमें बनाई गईं, जिसमें एसपी देहात विनीत जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ पांडे सहित सात क्षेत्राधिकारी, आठ थाना प्रभारी, 30 उप निरीक्षक तथा महिला एवं पुरुष कांस्टेबल को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 14 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा मारा। आरोप है कि इनमें से तीन स्पा सेंटर में देह व्यापार होता था। एसएसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान बैंकॉक की 10 युवतियों सहित 25 लड़कियों तथा 10 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में पकड़े गए लोगों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी और कुछ स्पा सेंटरों पर छापेमारी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि इस कारोबार में कुछ पुलिस वालों की संलिप्तता की बात सामने आने पर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की थी उन्हें सील कर दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?