'विराट मेरा अच्छा दोस्त है, मैं उसकी टांग खींच सकता हूं, युवा खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकते' - शिखर धवन

शिखर धवन दिल्ली के हैं और एक समय था जब विराट कोहली दिल्ली रणजी की टीम में उनसे जूनियर खिलाड़ी हुआ करते थे। लेकिन बाद में धवन भारतीय टीम में कोहली की कप्तानी में लंबे समय तक खेले।

By शिवेंद्र राय | Published: February 17, 2023 01:48 PM2023-02-17T13:48:13+5:302023-02-17T13:49:41+5:30

Virat is my friend I can pull his leg, young players can't do that Shikhar Dhawan | 'विराट मेरा अच्छा दोस्त है, मैं उसकी टांग खींच सकता हूं, युवा खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकते' - शिखर धवन

धवन भारतीय टीम में कोहली की कप्तानी में लंबे समय तक खेले

googleNewsNext
Highlights शिखर धवन फिलहाल भारतीय टीम की टेस्ट और टी20 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैंवनडे में उनकी वापसी की राह बेहद मुश्किल हैधवन ने कोहली को बताय अच्छा दोस्त, कहा- वह एक बड़ा खिलाड़ी है

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनीयर खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिलहाल टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों टीमों से बाहर हैं। वन डे में शिखर की वापसी की संभावना भी है लेकिन टेस्ट और टी20 में धवन खुद अपनी वापसी की संभावनाओं को समाप्त मान चुके हैं। शिखर धवन दिल्ली के हैं और एक समय था जब विराट कोहली दिल्ली रणजी की टीम में उनसे जूनियर खिलाड़ी हुआ करते थे। लेकिन बाद में धवन भारतीय टीम में कोहली की कप्तानी में लंबे समय तक खेले।

अब हाल ही में शिखर ने एक साक्षात्कार में कोहली उनकी कप्तानी और उनसे रिश्तों पर खुल कर बोले। शिखर ने कहा,  "विराट मेरा अच्छा दोस्त है। हमारी अच्छी बनती है और हम हमेशा मजाक करते रहते हैं। वह टीम इंडिया में एक सीनियर खिलाड़ी है। मैं उसकी टांग खींच सकता हूं, युवा खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकते। वह एक बड़ा खिलाड़ी है।"

धवन ने सीनीयर खिलाड़ी होते हुए भी कोहली की कप्तानी में खेलने पर कहा, "अगर इगो पर ले लोगे तो टसल आएगी ही आएगी। अगर मैं यह सोचता रहा कि मैं सीनियर हूं और मैं उनके नीचे खेल रहा हूं। तब इगो होगा। मेरे लिए यह सब छोटी सोच है और इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। यह किसी काम का नहीं है।"

कोहली की कप्तानी पर धवन ने कहा,  "विराट का किरदार अलग है। वह हमेशा आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं। उन्हें आक्रामकता दिखाने का भी शौक है। इसलिए वह उस चरित्र के कप्तान रहे हैं।"

शिखर धवन ने इस दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की। धवन ने कहा, "धोनी बेहद शांत स्वभाव के हैं। वह हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते थे। धोनी का शांत व्यक्तित्व है। वह दबाव की स्थिति में शांत रहते थे। ऐसा नहीं है कि वह स्टंप्स के पीछे से ही खेल को पढ़ सकते हैं। एक खिलाड़ी जो खेल की अच्छी समझ रखता है, वह मैदान पर किसी भी जगह से मैच को पढ़ सकता है। यही उस व्यक्ति की बुद्धिमानी है।"

बता दें कि 36 साल के शिखर धवन फिलहाल भारतीय टीम की टेस्ट और टी20 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। वनडे में उनकी वापसी की राह बेहद मुश्किल है क्योंकि रोहित शर्मा के जोड़ीदार के रुप में शुभमन गिल और ईशान किशन चयनकर्ताओं की पहली पसंद हैं।  धवन ने भारत के लिए वनडे में 6,793 रन बनाए हैं। वहीं 68 टी20 में 1759 रन बनाए हैं। हालांकि उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है। धवन फिलहाल आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

Open in app