IPL 2020: मुंबई के लिए बल्ले से धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने करो या मरो वाले मुकाबले में जीत हासिल कर खुद को प्लेऑफ में सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। हैदराबाद का अगला मुकाबला अब आरसीबी से होना है।

By अमित कुमार | Published: November 4, 2020 11:42 AM2020-11-04T11:42:56+5:302020-11-04T12:19:57+5:30

Suryakumar Yadav has become the top run-getter in IPL history being an uncapped Indian player | IPL 2020: मुंबई के लिए बल्ले से धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

सूर्यकुमार यादव। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsसूर्य कुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट के दिग्गज भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लइस खिलाड़ी का चयन टीम इंडिया में नहीं होने से फैंस ने भी नाराजगी जाहिर की है।सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले साल 2018 में 512 और 2019 में 424 रन बनाने का काम किया था।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को खेले गए अहम मुकाबले में डेविड वॉर्न की टीम ने बाजी मारी। मुंबई को 10 विकेट से हराने के साथ ही हैदराबाद की टीम अब क्वॉलीफाई में पहुंच गई है। शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को महज 149 के स्कोर पर रोका और फिर बिना विकेट गंवाए आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

मुंबई की ओर से इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्य कुमार यादव ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद में 5 चौके की मदद से 36 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने एक खास कारनामा किया।  सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीसरे सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का काम किया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले साल 2018 में 512 और 2019 में 424 रन बनाने का काम किया था और इस सीजन वह 410 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार यादव इसके साथ ही आईपीएल के तीन सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये हैं। आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय एक बार से ज्यादा किसी एक सीजन में 400 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है। 

सूर्य कुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट के दिग्गज भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लगातार तीन सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले इस खिलाड़ी का चयन टीम इंडिया में नहीं होने से फैंस ने भी नाराजगी जाहिर की है। सूर्य कुमार यादव पिछले कुछ समय अपने बल्ले से लगातार आलोचकों को करारा जवाब देने का काम कर रहे हैं। 

Open in app