NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड 190 को रन से हराया, कीवी टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हुई

358 के जवाब में न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। कॉन्वे ने 2, यंग ने 33, रचिन रवींद्र ने 9, डेरियल मिचेल ने 24, लेथम ने 4, सैंटनर ने 7 रन बनाए। मार्के यानसेन ने 3 और केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 1, 2023 09:12 PM2023-11-01T21:12:36+5:302023-11-01T21:14:03+5:30

South Africa beats New Zealand by runs ICC World Cup 2023 | NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड 190 को रन से हराया, कीवी टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हुई

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड 190 को रन से हराया

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका चार विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनायाजवाब में न्यूजीलैंड 167 पर सिमट गईये हार न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है

NZvsSA ICC World Cup 2023:  पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 32वां मैच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि टॉम लेथम का ये फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड 167 पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर 190 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। ये हार न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

357 के जवाब में न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। कॉन्वे ने 2, यंग ने 33, रचिन रवींद्र ने 9, डेरियल मिचेल ने 24, लेथम ने 4, सैंटनर ने 7 रन बनाए। मार्के यानसेन ने 3 और केशव महाराज ने 4 विकेट लिए। 

इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक और रासी वान डर डुसेन ने जीवनदान का फायदा उठाकर शतक जमाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 10 चौकों और तीन चौकों की मदद से 114 रन बनाए। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। इनके अलावा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे गए डेविड मिलर ने 30 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर में 119 रन बनाए। 

क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का जॉक कैलिस (485 रन, 2007) का रिकॉर्ड तोड़ा। डुसेन भी शुरू में जूझते नजर आए लेकिन उन्होंने पांव जमाए रखे तथा 61 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। इस बीच उन्होंने रविंद्र और फिलिप्स पर छक्के लगाए। डिकॉक ने जेम्स नीशम पर छक्का लगाकर 103 गेंद पर वर्तमान विश्व कप का अपना चौथा शतक पूरा किया। नीशम के इस ओवर में डुसेन को दो जीवनदान मिले। उन्होंने बाद में इसी गेंदबाज पर चौका लगाकर 101 गेंद पर अपना शतक पूरा किया जो वर्तमान विश्व कप में उनका दूसरा सैकड़ा है।

Open in app