लॉकडाउन के बीच इन दिनों सभी अपने घरों में मौजूद हैं। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं साथ ही फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में रैना की वाइफ प्रियंका के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों जिम में नजर आ रहे थे।
अब रैना की बेटी ग्रेसिया की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं, जिसमें 4 साल की ग्रेसिया योगा करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान है।
16 मई 2016 को जन्मी ग्रेसिया अपने पिता की ही तरह फिटनेस को लेकर दीवानी हैं।
ये तस्वीरें उनकी मां प्रियंका ने शेयर की हैं।
ग्रेसिया रैना इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके लगभग एक लाख फॉलोअर्स हैं।
ग्रेसिया सुरेश रैना औऱ प्रियंका की पहली संतान हैं। हाल ही में सुरेश रैना एक बेटे के भी पिता बने हैं। सुरेश रैना के घर 23 मार्च को बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने रियो रैना रखा है।
ग्रेसिया को कार्टून बेहद पसंद है, जिसमें एक कैरेक्टर (बर्ड) का नाम रियो है। बेटी के कहने पर ही इस कपल ने अपने बेटे का नाम 'रियो' रखा है।