हॊम»फोटो गॅलरी »IPL के सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, गावस्कर की बड़ी टिप्पणीIPL के सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, गावस्कर की बड़ी टिप्पणी By संदीप दाहिमा | Published: April 17, 2023 2:22 PMOpen in App1 / 5अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार देते हुए कहा कि उनके जैसा कप्तान ना कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा। धोनी ने 12 अप्रैल को चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उतर कर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान के रूप में 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। 2 / 5यह 41 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान यह उपलब्धि हासिल करने वाला आईपीएल के इतिहास में पहला खिलाड़ी है। उनकी टीम यह मैच तीन रन से हार गई थी। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा,‘‘ चेन्नई सुपर किंग्स जानता है कि मुश्किल परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलना होता है। यह केवल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से ही संभव हो पाया है। 200 मैचों में कप्तानी करना बेहद मुश्किल है। इतने अधिक मैचों में कप्तानी करना बोझ है और इससे उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है।’’ 3 / 5आईपीएल प्रसारकों की विज्ञप्ति के अनुसार गावस्कर ने कहा,‘‘ लेकिन माही अलग तरह का है। वह अलग तरह का कप्तान है। उनके जैसा कप्तान ना कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा।’’ धोनी आईपीएल के शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। 4 / 5इस बीच इस आईपीएल टीम को उसके अधिकारियों के गैरकानूनी कामों में लिप्त पाए जाने के कारण दो साल (2016-17) के लिए निलंबित किया गया था और तब 2016 में उन्होंने 14 मैचों में पुणे सुपरजाइंट्स की अगुवाई की थी। 5 / 5इस तरह से वह आईपीएल में अब तक 214 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई के कप्तान के रूप में अब तक उनका रिकॉर्ड 120 जीत और 79 हार है जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला। गावस्कर ने इसके साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी प्रशंसा की जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को इस सत्र में अच्छी शुरुआत दी है। उन्होंने कहा,‘‘ विराट कोहली आरसीबी को पारी के शुरू में आक्रामक शुरुआत दे रहे हैं। आरसीबी की शानदार शुरुआत के लिए बहुत अधिक श्रेय उन्हें जाता है जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही है। यह आरसीबी के लिए अच्छा संकेत है।’’ और पढ़े Subscribe to Notifications