IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी के इतिहास में कौन रहे हैं सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें लिस्ट

IPL Auction: आईपीएल के मुकाबलों से इतर इस लीग के लिए खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी में भी लोगों की खूब दिलचस्पी होती है। कौन सा खिलाड़ी किस टीम में गया और किस खिलाड़ी को किस फ्रेंचाइजी ने खरीदा, ये चर्चा का विषय बना रहता है। आईए जानते हैं आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिके हुए खिलाड़ियों के बारे में...

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे पहले नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। साल 2008 में उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगभग 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। धोनी कप्तानी में इसके बाद सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 का खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल-2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ सबसे महंगे रहे थे। उन पर 9.8 करोड़ की बोली लगाई गई थी। इसी सीजन में केविन पीटरसन भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। इन पर भी 9.8 करोड़ रुपए की बोली लगी थी। केविन पीटरसन को आरसीबी ने जबकि फ्लिंटॉफ को सीएसके ने खरीदा था।

इसके बाद आईपीएल-2010 में हुए मिली ऑक्शन में शेन बॉन्ड और कीरन पोलार्ड सबसे महंगे रहे थे। इन पर 4.7 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।

आईपीएल 2011 की में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर के लिए 14.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

आईपीएल 2012 की नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने लगभग 9.8 करोड़ में खरीदा। वे इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।

आईपीएल- 2013 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने लगभग 6.3 करोड़ रुपए में खरीदा।

आईपीएल के 2014 और 2015 की नीलामी में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। साल 2015 में युवराज पर 16 करोड़ की बोली लगाई गई थी। वहीं 2014 में युवराज पर 14 करोड़ आरसीबी ने खर्च किए।

आईपीएल 2016 की नीलामी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इसके बाद आईपीएल- 2017 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल-2018 में भी बेन स्टोक्स सबसे महंगे रहे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल 2019 की नीलामी में बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। वहीं वरुण चक्रवर्ती को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल 2020 की नीलामी में सबसे महंगी बोली ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस की लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमिंस को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 15.5 करोड़ रुपये खर्च किए।

आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को खरीदने के लिए 16.25 रुपये की भारी बोली लगाई थी। इस तरह वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। (सभी तस्वीरें- आईपीएल ट्विटर और बीसीसीआई)