न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स दो स्थान के सुधार के साथ छठे पायदान पर पहुंच गयी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 64 गेंद में 91 रन की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैकग्रा (एक स्थान के सुधार के साथ 12वें), भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (चार स्थान की सुधार के साथ 14वें), पाकिस्तान की निदा डार (तीन पायदान के सुधार के साथ 40वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका की सी. ट्रायोन (पांच पायदान के फायदे से 47वें स्थान पर) ने भी बल्लेबाजों की सूची में सुधार किये हैं।