15 गेंदों में 52, फ्रेजर-मैक्गर्क का तूफान, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के छूटे पसीने

By संदीप दाहिमा | Published: April 27, 2024 4:49 PM

Open in App
1 / 5

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर में तूफान आया है। इस तूफान में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज उड़ते हुए दिखाई दिए। दरअसल, क्रिकेट के इस ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 43वां मैच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरी।

2 / 5

ओपनर के तौर पर दिल्ली की ओर से जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल आए। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने पहली गेंद से ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

3 / 5

उन्होंने महज 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक दी। पारी के दौरान 11 चौके 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, पीयूष चावला की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए।

4 / 5

22 साल के जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 35 गेंदों में 55 रन बनाए।

5 / 5

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 10 गेंदों में 20 रन। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में 65 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 14 गेंदों में 23 रन और आज दिल्ली के खिलाफ 27 गेंदों में 84 रन बनाए। बीती छह पारियों में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी लगाई।

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्सIPLआईपीएल 2024मुंबई इंडियंसक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या