PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, एक पारी में लगीं 41 बाउंड्रीज

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खड़े किए गए 257/5 रनों का स्कोर आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा उच्च स्कोर है। इससे पहले साल 2013 में आरसीबी ने पीडब्ल्यूआई के खिलाफ 263/5 रन बनाए थे।

By रुस्तम राणा | Published: April 28, 2023 10:22 PM2023-04-28T22:22:13+5:302023-04-28T22:28:29+5:30

PBKS vs LSG: Lucknow Super Giants made the second highest score in IPL history, hit 41 boundaries in a single innings | PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, एक पारी में लगीं 41 बाउंड्रीज

PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, एक पारी में लगीं 41 बाउंड्रीज

googleNewsNext
Highlightsलखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खड़े किए गए 257/5 रनों का स्कोर आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा उच्च स्कोर इससे पहले साल 2013 में आरसीबी ने पीडब्ल्यूआई के खिलाफ 263/5 रन बनाए थेइस मुकाबले में लखनऊ की तरफ से एक पारी में 41 (27 चौके, 14 छक्के) बार गेंद सीमा रेखा के बाहर गई

IPL 2023: मार्कस स्टोइनिस और के मेयर्स के आक्रामक अर्धशतक के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन बनाये। स्टोइनिस ने जहां 40 गेंद में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली तो वहीं काइल मायर्स ने 24 गेंद में 54 रन बनाए। इनके अलावा आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 250 से पार ले गए। इसमें कप्तान केएल राहुल के 12 रन, दीपक हुड्डा के नाबाद 11 रन और क्रुणाल पांड्या के नाबाद 5 रन का योगदान रहा।

IPL के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खड़े किए गए 257/5 रनों का स्कोर आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा उच्च स्कोर है। इससे पहले साल 2013 में आरसीबी ने पीडब्ल्यूआई के खिलाफ 263/5 रन बनाए थे, जो अब तक सर्वश्रेष्ठ टोटल है। फिर साल 2016 में आरसीबी ने ही गुजरात लॉयंस के खिलाफ 248/3 रन बनाए थे। आईपीएल के इतिहास में 5 सबसे बड़े टोटल - 

263/5 - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बैंगलोर, 2013
257/5 - एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, आज
248/3 - आरसीबी बनाम जीएल, बैंगलोर, 2016
246/5 - सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
245/6 - केकेआर बनाम पीबीकेएस, इंदौर, 2018

इस मुकाबले में चौकों-छक्कों का भी बना रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और एलएसजी के इस मुकाबले में लखनऊ की तरफ से एक पारी में 41 बार गेंद सीमा रेखा के बाहर गई, जिसमें 27 चौके और 14 छक्के शामिल हैं। आईपीएल के इतिहास में इतनी मात्रा में चौकों छक्कों की संख्या दूसरे स्थान पर है। इससे पहले आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई के खिलाफ साल 2013 में 42 (21-21) बाउंड्रीज लगाई थीं। स्टोइनिस ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। मेयर्स ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। पूरन ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। आयुष ने 3 चौके और इतने ही छक्के मारे। कप्तान राहुल के बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला। जबकि दीपक ने 2 और पांड्या ने 1 चौका मारा। 

एक आईपीएल पारी में उच्चतम सीमा गणना (चौथे, छक्के)

42 (21, 21) - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बैंगलोर, 2013
41 (27, 14) - एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, आज
39 (24, 15) - केकेआर बनाम पीबीकेएस, इंदौर, 2018
38 (30, 8) - एमआई बनाम एसआरएच, अबू धाबी, 2021

पंजाब किंग्स की तरफ से रबाडा ने सर्वाधिक 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप, सैम करन और लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला।  

Open in app