Pakistan vs England 2022: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पाकिस्तान टीम में 4 खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्यू, यहां देखें प्लेइंग इलेवन, जानें कौन हैं कप्तान

Pakistan vs England, 1st Test 2022: इंग्लैंड ने 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इंग्लैंड की टीम 17 साल में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आई है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 1, 2022 10:19 AM2022-12-01T10:19:42+5:302022-12-01T10:26:28+5:30

Pakistan vs England, 1st Test 2022 England won toss and opted bat Pakistan team four debutants see 11 | Pakistan vs England 2022: इंग्लैंड ने टॉस जीता, पाकिस्तान टीम में 4 खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्यू, यहां देखें प्लेइंग इलेवन, जानें कौन हैं कप्तान

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

googleNewsNext
Highlightsनसीम शाह सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं।पाकिस्तान के चार खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।पाकिस्तान की निगाहें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।

Pakistan vs England, 1st Test 2022: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की निगाहें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं, अपने बाकी बचे पांच टेस्ट मैचों में से चार जीतने होंगे।

पाकिस्तान के चार खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। घोषित XI में चार नवोदित खिलाड़ी हैं, जिनमें से तीन गेंदबाजी विभाग में हैं। नसीम शाह सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। इंग्लैंड की टीम 17 साल में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर आई है। लियाम लिविंगस्टोन अपना टेस्ट डेब्यू खेल रहे हैं। 

टीमें:

इंग्लैंड: जाक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक, जैक लीच, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, जाहिद महमूद।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि टेस्ट आज से शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम में एक वायरल के प्रकोप के कारण उनके पांच से छह खिलाड़ी, सहायक स्टाफ के कुछ सदस्य और उनका शेफ बीमार थे।

 टीम के केवल पांच खिलाड़ी हैरी ब्रुक, जाक क्रॉले, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप और जो रूट ही बुधवार को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिये पहुंचे। टीम के बाकी सदस्य होटल में ही रहे थे। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिये टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें आल राउंडर लियाम लिविंगस्टोन पदार्पण किया, जबकि बेन डकेट और जाक क्रॉले के साथ पारी आगाज करेंगे।

Open in app