Pak vs Afg Asia Cup 2022: गत चैंपियन भारत और अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर, श्रीलंका और पाकिस्तान में 11 सितंबर को फाइनल

Pak vs Afg Asia Cup 2022 Super Fours: पाकिस्तान ने ‘सुपर फोर’ मैच में अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराया। श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान और भारत को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 7, 2022 11:00 PM2022-09-07T23:00:28+5:302022-09-07T23:15:19+5:30

Pak vs Afg Asia Cup 2022 Super Fours Pakistan won by 1 wkts Defending champions India and Afghanistan out Finals September 11 in Sri Lanka and Pakistan Naseem Shah SIX and six | Pak vs Afg Asia Cup 2022: गत चैंपियन भारत और अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर, श्रीलंका और पाकिस्तान में 11 सितंबर को फाइनल

पाकिस्तान ने ‘सुपर फोर’ मैच में अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराया।

googleNewsNext
Highlightsपाकिस्तान ने अफगानिस्तान और भारत को मात दी है। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम दुबई में 11 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगे।श्रीलंका ने मंगलवार को भारत को छह विकेट से हराकर बाहर होने की कगार पर धकेल दिया था।

Pak vs Afg Asia Cup 2022 Super Fours: एशिया कप टी20 टूर्नामेंट से गत चैम्पियन भारत और अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई है। पाकिस्तान ने ‘सुपर फोर’ मैच में अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराया। श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान और भारत को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और भारत को मात दी है। पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ‘सुपर फोर’ मैच में बुधवार को अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। पाकिस्तान की इस जीत से अफगानिस्तान के साथ भारतीय टीम की भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गयी।

अंतिम चार पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान प्रतियोगिताः (Last four Pakistan vs Afghanistan contests)

एशिया कप 2018: 3 गेंद शेष रहते पाक जीत गया

ODI WC 2019: 2 गेंद शेष रहते पाक ने जीत दर्ज की

T20I WC 2021: पाक 6 गेंद शेष रहते जीत गया

एशिया कप 2022: 4 गेंद शेष रहते पाक जीत गया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान की दूसरी एक विकेट की जीत.

पिछला: 174/9 बनाम श्रीलंका (172/7) कोलंबो आरपीएस 2015.

पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले 130 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में नौ विकेट पर हासिल कर लिया। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम दुबई में 11 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगे। एशिया कप सुपर फोर चरण के बेहद महत्वपूर्ण मैच में श्रीलंका ने मंगलवार को भारत को छह विकेट से हराकर बाहर होने की कगार पर धकेल दिया था।

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को छह विकेट पर 129 रन पर रोक दिया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन का योगदान दिया। उन्होंने 37 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। हारिस रउफ पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 26 रन पर दो विकेट लिये।

नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिये। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाई लेकिन वे बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज (17) ने पारी के दूसरे ओवर में हसनैन के खिलाफ दो छक्के जड़े तो वही हजरतुल्लाह जजई (21) ने चौथे ओवर में हारिस रउफ के खिलाफ दो चौके लगाये।

रउफ ने हालांकि इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर गुरबाज को बोल्ड कर 11 गेंद की उनकी पारी को खत्म किया। गुरबाज ने जजई के साथ 36 रन की साझेदारी की। जजई पांचवें ओवर में मोहम्मद हसनैन की धीमी गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गये। लगातार दो झटकों के बाद  जदरान और करीम जनत (15) ने जोखिम लेने के बजाय दौड़ कर रन चुराना सही समझा। जनत ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज के खिलाफ चौका लगाया तो वहीं 11वें ओवर की पहली गेंद पर जदरान ने रउफ की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा।

पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दोनों तेजी से रन जुटाने के लिए जूझते दिखे। मोहम्मद नवाज ने 12वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे जनत को पवेलियन की राह दिखायी। क्रीज पर आये नजीबुल्लाह जदरान (10) ने 14वें ओवर में शादाब खान के खिलाफ छक्का जड़ उम्मीदें जगायी लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर वह बोल्ड हो गये।

मोहम्मद नबी अगली ओवर की पहली ही गेंद पर नसीम शाह की गेंद पर खाता खोले बगैर बोल्ड हो गये। जादरान ने रन गति को तेज करने के लिए शादाब की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन 17वें ओवर में रउफ की गेंद पर विकेटकीपर रिजवान को कैच थमा दिया।

इस ओवर से सिर्फ एक रन आये।  अजमतुल्लाह ओमरजाई और राशिद खान की जोड़ी ने इसके बाद आखिरी तीन ओवरों में 24 रन जोड़े जिसमें राशिद ने आखिरी ओवर में रउफ के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा। राशिद 18 और ओमरजाई 10 रन पर नाबाद रहे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 25 रन की अटूट साझेदारी की। 

Open in app