आसमान में कड़क रही थी बिजली, जीवा को बाइक पर बैठाकर राइड पर निकल पड़े धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के दौरान अपने फॉर्म हाउस में वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 3, 2020 04:47 PM2020-06-03T16:47:01+5:302020-06-03T16:47:01+5:30

Ziva gets a bike ride from MS Dhoni again inside their Ranchi farmhouse | आसमान में कड़क रही थी बिजली, जीवा को बाइक पर बैठाकर राइड पर निकल पड़े धोनी

आसमान में कड़क रही थी बिजली, जीवा को बाइक पर बैठाकर राइड पर निकल पड़े धोनी

googleNewsNext

कोरोना संकट के बीच महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार का साथ वक्त बिता रहे हैं। अक्सर उनकी वाइफ साक्षी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। अब साक्षी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बाइक की सैर कर रहे हैं।

साक्षी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 10 मिनट के इस वीडियो में साक्षी मौसम के बारे में बात कर रही हैं। उस वक्त बिजली भी कड़क रही थी। इसी बीच धोनी, जीवा को लेकर बाइक की सवारी पर निकल गए।

हालांकि इस दौरान माही अपने फॉर्म हाउस के अंदर ही रहे और जीवा इस मौसम में बाइक राइड का जमकर लुत्फ उठाती दिखी।

 

धोनी पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। वह पिछली बार भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और तभी से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में भी इस बार उन्हें जगह नहीं दी।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के संन्यास लेने की अटकलों पर हैरानी जताते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान की नजरें अब भी राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिकी हैं।

Open in app