युवराज सिंह ने किया रोहित शर्मा को ट्रोल, पत्नी रितिका ने दिया शानदार जवाब

Yuvraj Trolls Rohit: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेल रत्न बनने पर फैंस के नाम शेयर वीडियो पर कमेंट करते हुए युवराज सिंह ने की टांग खींचने की कोशिश, रितिका ने दिया जवाब

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 23, 2020 13:26 IST2020-08-23T13:26:51+5:302020-08-23T13:26:51+5:30

Yuvraj Singh Trolls Rohit Sharma, Ritika comes up with epic response | युवराज सिंह ने किया रोहित शर्मा को ट्रोल, पत्नी रितिका ने दिया शानदार जवाब

युवराज सिंह ने किया रोहित शर्मा को ट्रोल, रितिका ने दिया जवाब (Twitter/Yuvraj Singh)

Highlightsरोहित शर्मा को चार अन्य खिलाड़ियों के साथ इस साल के खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है युवराज ने खेल रत्न बनने के बाद मजेदार अंदाज में खींची रोहित की टांग, रितिका ने दिया शानदार जवाब

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल के खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। रोहित ने इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में फैंस का उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह देश के लिए और सम्मान अर्जित करने की कोशिश करेंगे। 

जहां फैंस ने रोहित को ये प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर शुक्रिया अदा किया तो वहीं युवराज सिंह ने मजाकिया कमेंट से मुंबई इंडियंस के कप्तान की टांग खींचने की कोशिश की। 

रोहित के वीडियो पर युवराज ने किया कमेंट रितिका ने दिया जवाब

हिटमैन के वीडियो पर कमेंट करते हुए युवराज ने रोहित की पत्नी रितिका को टैग करते हुए लिखा, 'ये शानदार है कि आप कैसे अपने मुंह के दोनों ओर गुलाब जामुन रखकर बात कर सकते हैं।' 

रितिका ने युवराज के कमेंट पर शानदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'आपको खेल रत्न को चिढ़ाना चाहिए।'

रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु और भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं।

रोहित, पत्नी रितिका, बेटी समायरा के साथ पहुंचे यूएई

रोहित अपनी मुंबई इंडियंस टीम के साथ, इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए यूएई पहुंच गए हैं। रोहित शुक्रवार को अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ यूएई पहुंचे। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के अनुसार, यूएई पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों को सात दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा।

देश में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण आईपीएल 2020 को भारत से बाहर आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल 2020 के सभी मैच तीन आयोजन स्थलों शारजाह, अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।

सभी छह टीमें यूएई पहुंच गई हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के इस वीकेंड यूएई पहुंचने की संभावना है।

Open in app