युवराज ने तोड़ी धोनी के 'संन्यास' की अटकलों पर चुप्पी, बताया माही के साथ होना चाहिए कैसा व्यवहार

Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने धोनी के संन्यास की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है बताया है कि उनके साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 25, 2019 13:27 IST2019-09-25T13:27:22+5:302019-09-25T13:27:22+5:30

Yuvraj Singh gives his verdict on MS Dhoni retirement rumours | युवराज ने तोड़ी धोनी के 'संन्यास' की अटकलों पर चुप्पी, बताया माही के साथ होना चाहिए कैसा व्यवहार

युवराज सिंह ने तोड़ी धोनी के संन्यास की अटकलों पर चुप्पी

Highlightsयुवराज सिंह ने दी धोनी के संन्यास की अटकलों पर प्रतिक्रियायुवराज ने कहा है कि धोनी के साथ पंत की तुलना नहीं की जानी चाहिए

वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम की हार के बाद से ही एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें सुर्खियां बनती रही हैं। अब इस पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

युवराज ने संन्यास की अटकलों को लेकर कहा है कि ये स्थिति धोनी को लिए बेहद अनुचित है। युवराज का मानना है कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और अपने करियर पर फैसला करने का अधिकार उन्हें होना चाहिए।

युवराज ने दी धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया

युवराज ने कहा, 'मेरे ख्याल से उनके लिए ये (संन्यास का दबाव) अनुचित है। इस खिलाड़ी (धोनी) ने भारत के लिए बहुत कुछ किया है। वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, इसलिए आपको उन्हें समय देना होगा।'

युवी ने कहा, 'ये फैसला उन्हें करना है कि वह कब जाना चाहते हैं। उन्हें ये फैसला करना है। अगर वह अब भी खेलना चाहते हैं, तो ये उनका फैसला है और हमें उसका सम्मान करने की जरूरत है।'

धोनी से ऋषभ पंत की तुलना गलत: युवी

युवराज ने कहा कि हमें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की धोनी के साथ तुलना बंद कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी एक दिन में नहीं बने थे। इसमें कुछ साल लगा था, इसलिए रिप्लेसमेंट में भी कुछ साल लगेगा। अभी टी20 वर्ल्ड कप में एक साल बाकी है, इसलिए ये अब भी लंबा समय है।'

उन्होंने कहा, 'वह पंत से उनका सर्वश्रेष्ठ कैसे करवाते हैं, ये पूरी तरह उनके चरित्र पर निर्भर है। आपको उनका मनोविज्ञान समझना होगा और फिर उसके हिसाब से काम करना होगा। अगर आप उन पर दवाब डालेंगे, तो उनसे सर्वश्रेष्ठ नहीं निकलवा पाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'हां, उन्हें कई मौके दिए गए हैं, लेकिन आप उनका सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवा सकते हैं। टीम में उनकी निगरानी कर रहे लोग-कप्तान और कोच-काफी अंतर पैदा कर सकते हैं।'

Open in app