WTC 2023-25 Points Table: 10 मैच में 86 अंक के साथ पहले पायदान पर भारत, 280 रन से हार, छठे स्थान पर बांग्लादेश, देखें टॉप-9 देशों की लिस्ट

WTC 2023-25 Points Table: भारत ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर 280 रन की शानदार जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 ​​अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2024 12:07 IST2024-09-22T11:59:27+5:302024-09-22T12:07:25+5:30

WTC 2023-25 Points Table live updates team India retains top spot Bangladesh slips to 6th World Test Championship rohit sharma company won 280 runs see table | WTC 2023-25 Points Table: 10 मैच में 86 अंक के साथ पहले पायदान पर भारत, 280 रन से हार, छठे स्थान पर बांग्लादेश, देखें टॉप-9 देशों की लिस्ट

photo- bcci

HighlightsWTC 2023-25 Points Table: 76 रन जोड़ कर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिये।WTC 2023-25 Points Table: भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया।  WTC 2023-25 Points Table:  रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

WTC 2023-25 Points Table: भारत ने दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां बांग्लादेश को 280 रन से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बना ली। जीत के लिए 515 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गयी। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शंटो ने सबसे ज्यादा 82 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने छह जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाये। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे से करते हुए पहले सत्र के अंदर 76 रन जोड़ कर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिये।

भारत ने इस मैच की पहली पारी में अश्विन (113) और जडेजा (86) के बीच सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी के दम पर 376 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पहली पारी को 149 रन पर समेट दिया था। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित की थी। शुभमन गिल ने नाबाद 119 जबकि टेस्ट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 109 रन का योगदान दिया था।

WTC 2023-25 Points Table: भारत-बांग्लादेश पहले टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका (टीम-मैच-जीत-हार-ड्रा-अंक-प्रतिशत)-

1. भारत 10 7 2 1 86 71.67

2. ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50

3. न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36 50.00

4. श्रीलंका 7 3 4 0 36 42.86

5. इंग्लैंड 16 8 7 1 81 42.19

6. बांग्लादेश 7 3 4 0 33 39.29

7. दक्षिण अफ़्रीका 6 2 3 1 28 38.89

8. पाकिस्तान 7 2 5 0 16 19.05

9. वेस्टइंडीज 9 1 6 2 20 18.52।

Open in app