Highlightsवैष्णवी 2025 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना सीनियर डेब्यू किया था।डब्ल्यूपीएल सीजन के बाद शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में भी जगह मिली है।
वडोदराः मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी की जगह बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया है। कमलिनी चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गई हैं। 17 वर्षीय कमलिनी ने मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 75 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रन था। 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल होने वाली वैष्णवी का प्रदर्शन शानदार रहा है। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी 2025 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में डब्ल्यूपीएल सीजन से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना सीनियर डेब्यू किया था। 20 वर्षीय वैष्णवी को हाल ही में डब्ल्यूपीएल सीजन के बाद शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में भी जगह मिली है।
दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस फिलहाल डब्ल्यूपीएल 2026 की तालिका में दूसरे स्थान पर है, जिसने अपने पहले पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं। सत्रह वर्षीय कमलिनी ने डब्ल्यूपीएल के इस सत्र में पांच मैचों में से चार में पारी की शुरुआत की जिसमें उन्होंने 97.40 के स्ट्राइक रेट से केवल 75 रन बनाए।
डब्ल्यूपीएल ने कहा, ‘‘वैष्णवी शर्मा 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल होंगी।’’ वैष्णवी 2025 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थीं। उन्होंने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसे भारत ने 5-0 से जीता था। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अच्छा प्रभाव डाला और पांच विकेट लिए।